फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lady completed nomination process from hospital

नामांकन से पहले बनीं मां तो अस्पताल से ही भरा पर्चा

Wed, 30 Sep 2015 08:55 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
lady completed nomination process from hospital

यूपी में हो रहे पंचायत चुनावों का एक रंग और जुनून यह भी है कि सदस्य पद के लिए एक महिला उम्मीदवार को नामांकन करने जाना था, लेकिन उससे पहले प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल जाना पड़ा।

विज्ञापन


चूंकि नामांकन भी करना था इसलिए अस्पताल में ही सारी औपचारिकताएं पूरी करवा कर एक प्रस्तावक पर्चा लेकर डीएम के ऑफिस पहुंचा। जहां पर्चा भरने की सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन


नामांकन से पहले ही परिवार में बेटा का आगमन शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही जिले के पंचायत चुनाव के इतिहास में भी यह अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है जहां उम्मीदवार अस्पताल से ही पर्चा भर रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद रहीं अस्पताल में, नामांकन जुलूस के साथ

lady completed nomination process from hospital

धनीपुर तृतीय वार्ड 42 से रालोद समर्थित प्रत्याशी युवा रालोद नेता सुबोध सिंह की पत्नी बबिता सिंह ने दो दिन पहले बेटे को जन्म दिया है। इसके चलते मंगलवार को खुद नामांकन करने नहीं जा सकीं।

सुबोध सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बबिता सिंह को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद तय किया था कि मंगलवार को नामांकन करेंगे लेकिन दो दिन पहले ही डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेला मार्ग के नर्सिंग होम लाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

डॉक्टरों ने मंगलवार को छुट्टी देने या अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक जाने की मंजूरी नहीं दी। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने इस मामले में डीएम से वार्ता की। तब तय हुआ कि नामांकन पत्र पर सभी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद प्रस्तावकों से पर्चा दाखिल करा दें।

इस मंजूरी के बाद जुलूस व वाहनों के काफिले के साथ उनका जुलूस पूर्व मंत्री दलवीर सिंह व सुबोध सिंह की अगुवाई में तस्वीर महल चौराहे पर पहुंचा और पूर्व मंत्री के साथ प्रस्तावक हेमेंद्र पाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed