लादेन की वसीयत आई सामने, जानिए कितनी थी उसकी सम्पत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन चाहता था कि उसकी निजी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा अल्लाह के नाम पर जिहाद के लिए खर्च किया जाए। यह खुलासा उसके हाथ से लिखी एक वसीयत से हुआ है।
मंगलवार को अमेरिका ने 100 से ज्यादा ऐसे दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जो मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद स्थित परिसर में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए थे। इसी ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन मारा गया था।
वसीयत में लादेन के दावे के मुताबिक उसके पास 2.9 करोड़ डॉलर की निजी संपत्ति थी। उसने अपनी संपत्ति को सगे-संबंधियों में बांटने की योजना बनाई थी लेकिन उसकी इच्छा थी कि संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा इस्लामिक आतंकी नेटवर्क के काम में खर्च हो, जिसने 11 सितंबर 2001 में अमेरिका को दहला दिया था।
अमेरिका ने किया सार्वजनिक
पाकिस्तान में अमेरिकी ऑपरेशन से कुछ साल पहले उसे खुद के अचानक मारे जाने का खतरा सताने लगा था। 2008 में अपने पिता को लिखे खत में दुनिया के खूंखार आतंकी और अल कायदा के पूर्व सरगना ने कहा था, ‘अगर मैं मारा जाता हूं तो मेरे लिए प्रार्थना कीजिएगा और मेरे नाम पर दान करते रहिएगा क्योंकि मुझे अल्लाह के पास तक पहुंचने के लिए मदद की जरूरत होगी।’
राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय द्वारा ये दस्तावेज जारी किए गए हैं। इनमें अल कायदा और इराक में अल कायदा गुट के बीच फूट जैसी कई अहम जानकारी दर्ज है।
आगे चलकर इराक का अल कायदा गुट ही इस्लामिक स्टेट में तब्दील हुआ। दस्तावेजों से पता चलता है कि लोगों के बीच अपने आतंकी नेटवर्क की छवि को लेकर लादेन चिंतित रहता था।