रिश्वत मांगने के मामले में घिरे पूर्व मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने विधान परिषद की सीट के लिए 40 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में घिरे जनता दल (सेक्यूलर) नेता एच. डी. कुमारस्वामी पर हमला किया है।
विधान परिषद की सीट की चाहत रखने वाले एक उम्मीदवार से जेडीएस के विधायकों के लिए 40 करोड़ रुपये की मांग करते कुमारस्वामी का एक ऑडियो टेप सामने आने के बाद कर्नाटक की राजनीति में तूफान मचा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमारस्वामी इस मामले में अपने आप को यह कह कर नहीं बचा सकते कि दूसरी पार्टियां भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
सिद्दरमैया ने कहा, "उन्होंने ऑडियो सीडी की बातचीत नहीं सुनी है लिहाजा वह इस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे।" उन्होंने कहा, "अच्छा है जनता इस पर फैसला करे।"
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने साधा निशाना
शनिवार को एक ऑडियो सीडी के सामने आने से कुमारस्वामी विवाद में फंस गए हैं। इसमें कुमारस्वामी को एमएलसी सीट चाहने वाले एक पार्टी सदस्य बीजूगौड़ा पाटिल के समर्थकों से यह बोलते सुना गया कि पैसा देकर कोई भी विधान परिषद का सदस्य बन सकता है। हमारे विधायक यही कहते हैं।
सीडी में एक जगह कुमारस्वामी यह कर रहे हैं उनके चालीस विधायकों को एक-एक करोड़ रुपये चाहिए। कुमारस्वामी ने अपनी इस टिप्पणी से इनकार नहीं किया है। लेकिन उन्होंने कहा है कि इसे गलत ढंग से पेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि वह राजनीति के मौजूदा रुझान पर बात कर रहे थे। इसमें रिश्वत की कोई बात नहीं थी। लेकिन सिद्दरमैया ने कहा कि बिल्ली आंख मूंद कर दूध पीते वक्त यह नहीं सोचती कि सारी दुनिया की आंखें बंद नहीं है। गलती तो गलती है चाहे इसे जिसने भी अंजाम दिया हो।