फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kumar vishwas u-turn, kejriwal got slight relief

AAP में बढ़ा बवाल, अब क्या करेंगे केजरीवाल?

Wed, 12 Mar 2014 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas u-turn, kejriwal got slight relief

अरविंद केजरीवाल के दिग्गज नेताओं पर हमला बोलने के बीच मंगलवार शाम आम आदमी पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि दूसरों का सिरदर्द बढ़ाने वाले इस नेता को अपने सिरदर्द की दवाई का इंतजाम करना पड़ा।

विज्ञापन


यह सियासी खेल है और इसमें कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। दिल्ली विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाने वाली शाजिया इल्मी को राय बरेली से चुनाव लड़ाने की तैयारी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि वो वहां जाना नहीं चाहती।
विज्ञापन


अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ उतारे गए कुमार विश्वास ने एक ट्वीट से अपनी नाराजगी का इजहार किया। बात यहां तक सीमित रहती, तो ठीक था। लेकिन इस पर केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए जो जवाब लिखा, उसने कयासों को हवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

AAP में बगावत, केजरी चिंतित

kumar vishwas u-turn, kejriwal got slight relief

कवि के बाद नेता बने कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा था, "चढ़ती नदी में नाले गिरेंगें तो आस्थावान स्नान से भी डरेगा,आचमन तो भूल ही जाओ।" इसका मतलब यह निकाला गया कि वह पार्टी में शामिल हुए नए नेताओं और कुछ खास लोगों को टिकट देने से खफा हैं।

कुमार अभी अपनी बात के सही मायने भी नहीं समझा पाए थे कि केजरीवाल का जवाबी ट्वीट आया और बखेड़ा खड़ा हो गया। अरविंद केजरीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "यह काफी दिलचस्प है कि जब से मैंने मोदी पर सीधा हमला बोला है, तो कई ताकतें अपनी दिशा बदल रही हैं। रिश्ते बदल रहे हैं। लेकिन जीत आखिर में सच्चाई की होगी।"

जाहिर है, केजरीवाल का यह ट्वीट कुमार विश्वास की टिप्पणी के बाद आया, ऐसे में इन दोनों को जोड़कर देखा जाना स्वाभाविक था। ऐसा माना गया कि केजरीवाल ने इस ट्वीट के जरिए कुमार पर हमला बोला है। AAP में बगावत की बातें जोर पकड़ने लगीं।

केजरीवाल ने दोनों नेताओं पर दी सफाई

kumar vishwas u-turn, kejriwal got slight relief

बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने भी इस पूरे मामले पर सफाई देने की कोशिश की। उन्हें पता है कि अगर इस तरह की बातें सामने आईं, तो पार्टी की छवि को किस कदर नुकसान हो सकता है।

शाजिया के रायबरेली से न लड़ने की बात पर केजरीवाल ने कहा, "शाजिया इल्मी ने ऐसा कुछ नहीं कहा है। इस तरह की जितनी बातें कही जा रही हैं, उनमें दम नहीं है।"

कुमार विश्वास के ट्वीट पर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, "ट्वीट को गलत तरह से लिया गया। कुमार विश्वास ने ट्विटर पर जो बात कही, वो दूसरे दलों के लिए है।" हालांकि, राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यह विवाद पर मिट्टी डालने की कोशिश है।

कुमार विश्वास का यू-टर्न

kumar vishwas u-turn, kejriwal got slight relief

कुमार विश्वास भी सफाई देने सामने आए और समझाया कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में राजनीतिक पारदर्शिता ही उसकी खूबसूरती है।

जब उनसे अरविंद केजरीवाल और पार्टी से नाराजगी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "आप अपना मतलब खुद निकाल सकते हैं। लेकिन मेरा वो मतलब नहीं था। जहां तक शाजिया इल्मी की बात है, तो उनका फैसला वो खुद करेंगी।"

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट और उसके बाद AAP नेता आशुतोष का यह कहना कि जिंदगी सिखाती है और रिश्ते बदलते हैं, इस पर क्या कहना है, तो उन्होंने जवाब दिया, "मेरे पास ऐसी कोई खबर नहीं है। शायद मीडिया के पास है। मैं सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं कि अगर किसी गलत शख्स को ‌टिकट दिया गया, तो उसकी जांच होनी चाहिए।"

कोई कभी भी आ सकता हैः विश्वास

kumar vishwas u-turn, kejriwal got slight relief

क्या कुमार विश्वास इस बात से खफा हैं कि पार्टी में आने वाले नए नेताओं को उनसे ज्यादा तरजीह दी जा रही है, इस पर उन्होंने कहा, "कौन कब आया, यह अहम नहीं है। यह लड़ाई महत्वपूर्ण है। सब आ रहे हैं और सभी का स्वागत है।"

उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी में राजनीतिक पारदर्शिता है, जिसका अभ्यास मीडिया या चैनलों को नहीं है। क्योंकि अब तक तमाम फैसले दस जनपथ और नागपुर के बंद कमरों में होते हैं। हमारे यहां ऐसा नहीं होता।"

यह पूछने पर कि केजरीवाल उनके लिए प्रचार करने अमेठी नहीं पहुंचे, इस पर कुमार विश्वास ने कहा, "मैंने कब कहा कि वो नहीं आए। मेरा चुनाव आखिरी पड़ाव पर है। मुमकिन है कि वो यहीं आंकर रहें, प्रचार करें।"

भाजपा, अन्ना हजारे ने ली चुटकी

kumar vishwas u-turn, kejriwal got slight relief

भाजपा को आम आदमी पार्टी में जारी इस कलह पर ताना मारने का मौका मिल गया। पार्टी के शीर्ष नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "AAP का गुब्बारा फूटना ही था और ऐसा ही हुआ है।"

अन्ना हजारे ने भी टिकट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी में जारी कलेश पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह निराशा की बात है कि नई राजनीति शुरू करने की बात कहने वाली इस पार्टी में यह सब हो रहा है।

खुद विवादों से घिरे रहे AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती का कहना है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि सभी नेता इन दिनों दूर-दूर हैं, ऐसे में ट्विटर के जरिए बातचीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed