फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kumar vishwas tweet at saree issue of narendra modi and nawaz sharif

'पत्नी को शहीद हेमराज के सिर का इंतजार'

Fri, 06 Jun 2014 03:21 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas tweet at saree issue of narendra modi and nawaz sharif

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक पीएम नवाज शरीफ के बीच साड़ी और शॉल के आदान-प्रदान को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है।

विज्ञापन


विश्वास ने ट्विटर पर लिखा है, 'शॉल और साड़ियों के सरहद पार आने-जाने की खबरों के बीच शहीद हेमराज की पत्नि अपने पति के सरहद पार रह गए सिर की प्रतीक्षा कर रही है'
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी पर हमला बोल दिया था और दो सैनिकों का सिर काटकर अपने साथ ले गए थे।

शपथ ग्रहण पर नवाज शरीफ जब दिल्ली आए तब हेमराज की विधवा ने नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि उनके पति का सिर भारत वापस लाया जाए।

नवाज ने भेजी मोदी की मां के लिए साड़ी

kumar vishwas tweet at saree issue of narendra modi and nawaz sharif

इससे पहले पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए तोहफे में साड़ी भेजी थी।

मोदी ने ट्वीट किया कि नवाज शरीफ ने मेरी मां के लिए शानदार सफेद साड़ी भेजी है। मैं उनका आभारी हूं। जल्द ही मैं साड़ी अपनी मां के पास भेज दूंगा।

इस तोहफे के लिए नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का शुक्रिया अदा किया। देर शाम तक नवाज का ये खास तोहफा हीराबेन तक भी पहुंच गया था।

‘मेरी दादी को शॉल देने के लिए शुक्रिया'

kumar vishwas tweet at saree issue of narendra modi and nawaz sharif

वहीं, जब नवाज शरीफ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली आए थे तब मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को उनकी मां के लिए शॉल गिफ्ट की थी। शरीफ की बेटी मरियम ने ट्विटर पर मोदी का शुक्रिया अदा किया था।

उन्होंने लिखा था ‘मेरी दादी के लिए शॉल देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे पिता ने खुद यह शाल दादी को सौंपी है।’

जब पाक पीएम शरीफ मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए आए थे तो उस समय उन्होंने मोदी से अपनी मां के बारे में चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed