{"_id":"f620052d99db28fbe276ce321fcef9fb","slug":"kumar-vishwas-controversial-remark-on-nurses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नर्सों पर टिप्पणी कर घिरे कुमार विश्वास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब नर्सों पर टिप्पणी कर घिरे कुमार विश्वास
एजेंसी/दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने केरल की नर्सों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन
इस संबंध में चांडी ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी पर आप का नेतृत्व चुप्पी साधे हुए है।
उन्होंने कहा कि विश्वास को तुरंत अपनी ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी को वापस लेना चाहिए और पूरे नर्सिंग समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।
विश्वास ने एक स्टेज शो के दौरान कहा था कि पहले अस्पतालों में केरल से आयीं काली-पीली नर्से होतीं थी जिन्हें देख लोग स्वभाविक रूप से उन्हें सिस्टर कहते थे लेकिन आजकल उत्तर भारत से नर्सें आने की वजह से लोग अस्पतालों में रूकना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विश्वास की ऐसी टिप्पणी पर अखिल भारतीय प्रशिक्षित नर्स संघ ने कड़ा रूख अपनाया।