फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kumar manglam birla bids for jatia house mumbai

कुमार मंगलम बिड़ला ने 425 करोड़ में खरीदा 2 मंजिला बंगला

Tue, 08 Sep 2015 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Sep 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
kumar manglam birla bids for jatia house mumbai

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मुंबई के मालाबार हिल स्थित सी-फेसिंग जटिया हाउस को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे निकल गए।

विज्ञापन


सोमवार को दिन भर चली नीलामी में बिड़ला ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस 2 मंजिला घर को अपना बना लिया। उन्होंने इस बंगले की बोली 425 करोड़ रुपए लगाई है।

यह बंगला 30,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे खरीदने की दौड़ में पिरामल रॉयल्टी कंपनी सहित पांच लोग और शामिल थे। बिड़ला ने इस प्रापर्टी के लिए 10 प्रतिशत का एडवांस भी दे दिया है।
विज्ञापन

मुंबई की सबसे मंहगी डील

kumar manglam birla bids for jatia house mumbai

यह प्रॉपर्टी डील मुंबई की सबसे मंहगी डील है। यह घर शहर के पॉश इलाके में स्थित है। अभी तक यह बंगला केम मैच प्राइवेट लिमिटेड के नाम था जिसके मालिक यशवर्धन जटिया हैं।

जटिया परिवार 1964 में म्यांमार से भारत आया था और 1971 में उसने जटिया हाउस को खरीदा था। परिवार ने इस बंगले को 1971 में मेहर कावसजी वकील से खरीदा था।

इस बंगले का आकार पास में ही मौजूद भाभा हाउस से दोगुना है। बताते चलें कि बीते साल भाभा हाउस 372 करोड़ रुपए में बिका था। इस बंगले को खरीदने के लिए सबसे कम बोली 395 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई और दूसरी बड़ी बोली 415 करोड़ रुपए की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed