{"_id":"d764776dc60ee7e05a4c9e3cdb2352d6","slug":"kulphar-civil-judge-ankil-goyal-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम को तलब करने वाले जज निलंबित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुलायम को तलब करने वाले जज निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने महोबा के कुलपहाड़ में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए चीफ जस्टिस ने यह आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
महानिबंधक एसके सिंह ने इस आदेश की पुष्टि की है। अंकित गोयल गत दिनों सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ परिवाद पर उनको नोटिस जारी कर तलब करने के मामले में चर्चा में आए थे। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी नोटिस जारी कर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
उनके खिलाफ बिना क्षेत्राधिकार के आदेश पारित करने की शिकायतें थीं, जिसे देखते हुए निलंबित करने का निर्णय लिया गया। अंकित गोयल के खिलाफ इस मामले की जांच भी चल रही है। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले अंकित 2009 में प्रादेशिक न्यायिक सेवा (पीसीएसजे) के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन