फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kuldeep bishnoi met narendra modi

गठबंधन बचाने मोदी की शरण में पहुंचे कुलदीप

Sat, 01 Jun 2013 12:08 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
kuldeep bishnoi met narendra modi

हरियाणा में भाजपा की सहयोगी हजकां के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने बीते बृहस्पतिवार की रात गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन


आधे घंटे से भी अधिक समय की इस मुलाकात के बाद कुलदीप ने मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की।

बीते कुछ दिनों से भाजपा की अपने पुराने सहयोगी इनेलो से बढ़ती जा रही नजदीकियों के बीच हुई इस मुलाकात को काफी अहमियत दी जा रही है।

माना जा रहा है कि राज्य में भाजपा-हजकां गठबंधन को बचाए रखने के लिए ही बिश्नोई मोदी की शरण में पहुंचे हैं।

चौटाला से मिले थे कई नेता
उल्लेखनीय है कि जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सजा सुनाए जाने के काफी समय बाद अचानक भाजपा नेताओं की इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकातों का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन


सबसे पहले राममनोहर लोहिया में इलाज करा रहे चौटाला से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलने पहुंचे।

इसके बाद जब राजग के संयोजक शरद यादव ने चौटाला से मुलाकात की तब इनेलो के अपने पुराने गठबंधन में लौट आने संबंधी अटकलों को और बल मिला।

बाद में इलाज के लिए मिली जमानत के बाद शरद ने चौटाला से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में एक और मुलाकात की।

इनेलो से बढ़ी नजदीकी
इस मुलाकात के बाद भाजपा सूत्रों ने भी इनेलो से नजदीकी बढ़ने की पुष्टि की थी।

उधर इन्हीं अटकलों के बीच कुलदीप अचानक मोदी से मिलने जा पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मोदी की जमकर तारीफ की। उन्हें भारत की जरूरत बताया।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि इनेलो के लिए राजग का दरवाजा खुलता देख कर ही कुलदीप मोदी से मिलने पहुंचे थे।

हजकां से गठबंधन घाटे का सौदा
दरअसल भाजपा ने हजकां से गठबंधन तो कर लिया है, लेकिन पार्टी का एक धड़ा इसे घाटे का सौदा मान रहा है।

धड़े का कहना है कि चूंकि दोनों ही दल राज्य में गैर जाट राजनीति का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए पार्टी को चुनाव में इसका लाभ नहीं मिलेगा।

मगर यही गठबंधन अगर इनेलो के साथ होता है तो गठबंधन को जाट और गैर जाट दोनों ही वर्गों का वोट मिलेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि स्वयं राजनाथ सिंह भी इस तर्क को स्वीकार कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने खुद चौटाला से मिलने की पहल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed