{"_id":"fa106b6a-2a93-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kudankulam-to-start-production-by-first-week-of-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में शुरू हो जाएगा कुडनकुलम संयंत्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिसंबर में शुरू हो जाएगा कुडनकुलम संयंत्र
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरा कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र दिसंबर के पहले हफ्ते से काम करना शुरू कर देगा। एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाले इस संयंत्र की पहली किश्त तमिलनाडु को दी जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वी नारायण सामी ने कहा पोत के कोर में संवर्धित यूरेनियम भर दिया गया है और ढक्कन बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘अब जल्द ही ट्रायल रन शुरू होगा। इसमें करीब 20 दिन लगेंगे। संभवत: नवंबर के अंत में या फिर दिसंबर की शुरुआत में उत्पादन शुरू हो जाएगा।’
विज्ञापन
बिजली की कमी के संबंध में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे जाने वाले पत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इससे पैदा होने वाली पूरी बिजली तमिलनाडु को दी जाएगी। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम कुडनकुलम में अपना प्लांट स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन
नारायण सामी का इस बारे में कहना है कि इस प्रोजेक्ट को अन्नाद्रमुक का पूरा समर्थन हासिल है। राज्य सरकार ने प्लांट की सुरक्षा का पूरा भरोसा जताया है।