फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kruna of hapud get atul maheswari scholarship

हापुड़ की करुणा को मिला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान

Fri, 12 Feb 2016 03:29 AM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
kruna of hapud get atul maheswari scholarship

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित नगर के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी हाईस्कूल की छात्रा करुणा गौतम सफल हुई हैं।

विज्ञापन


उन्हें दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। करुणा हाईस्कूल कोटे में मेरठ मंडल से सम्मानित होने वाली इकलौती छात्रा है।

गणेशपुरा निवासी सुभाष चंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके छह बच्चों में करुणा पांचवें नंबर की है। वह नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एकेपी इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दिलाई पहचान

kruna of hapud get atul maheswari scholarship

करुणा का सपना पढ़-लिखकर देश सेवा में आगे बढ़ना है। करुणा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी।

बुधवार को दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उसे सम्मानित होने का मौका मिला। छह राज्यों के 38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ही यह सम्मान मिला है। करुणा ने बताया कि भविष्य में उसका सपना आईएएस बनने का है। अमर उजाला ने उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

सुभाष चंद ने बताया कि कक्षा तीन से नौवीं तक करुणा स्कूल टॉपर रही है। मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरु, बहन-भाई को देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed