{"_id":"2f1b75e4-2043-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"krishna-says-younger-generation-to-come-i-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"'युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए दिया इस्तीफा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए दिया इस्तीफा'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 27 Oct 2012 08:02 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले एसएम कृष्णा ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताया। रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले उन्होंने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
कृष्णा ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने युवा पीढ़ी के नेताओं को आगे आने का अवसर देने के लिए मंत्रालय से इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अब युवा पीढ़ी का दौर है तथा उसे जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय जैसे मंत्रालयों का कामकाज संभालने के लिए अनुभव का भी महत्व होता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान चीन के साथ सीमा विवाद के बावजूद द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान की अपनी दो यात्राओं की चर्चा करते हुए कहा कि इनसे संबंध सुधारने में मदद मिली। कृष्णा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय में कई सुधार किए। मंत्रालय में पारदर्शिता बढ़ाई गई तथा हज यात्रा के संबंध में भी सुधार किए गए।
विज्ञापन
कृष्णा ने बताया कि पद से इस्तीफा देने का फैसला उनका अपना था, हालांकि इसमें उनकी पत्नी की भी अहम भूमिका रही। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए भूमिका निभाने के सवाल पर कृष्णा ने कहा कि वे युवाओं का पूरा सहयोग करेंगे। कृष्णा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। सोनिया ने उनके कार्यकाल में हुए काम की भी सराहना की।