{"_id":"408b2012-1f63-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"krishna-resigns-ahead-of-cabinet-reshuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट में फेरबदल से पहले कृष्णा का इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैबिनेट में फेरबदल से पहले कृष्णा का इस्तीफा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Oct 2012 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के इस्तीफे के साथ ही यूपीए-दो सरकार की कैबिनेट में बहुप्रतीक्षित फेरबदल का सस्पेंस खत्म हो गया है। कैबिनेट में इस फेरबदल को रविवार सुबह अंजाम दिया जाएगा। शुक्रवार को देर शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुई बैठक में इस बदलाव की रूपरेखा लगभग तय हो गई।
कृष्णा की जगह नए विदेश मंत्री के लिए कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद के साथ पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल का नाम संभावित दावेदारों में गिना जा रहा है। इस फेरबदल में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के कैबिनेट में आने की संभावना भले ही नहीं है मगर उनकी युवा टीम के कई सांसदों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। जबकि अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक सरीखे सरकार के कुछ दिग्गज चेहरों ने खुद ही शुक्रवार को सोनिया से मुलाकात कर कांग्रेस संगठन में जाने की इच्छा जाहिर कर दी है।
इस लिहाज से शपथग्रहण से पहले कुछ और मंत्रियों का इस्तीफा भी तय माना जा रहा है। भ्रष्टाचार और महंगाई की बदनामी को धोने का लक्ष्य हो या फिर 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए सरकार की सियासी सेना को नए तेवर-कलेवर देने की बात, यह मंत्रिमंडल फेरबदल सरकार के चेहरे को बदलने का कांग्रेस का आखिरी दांव माना जा रहा है। कैबिनेट फेरबदल की तैयारी राष्ट्रपति भवन में शुरू हो गई है। राष्ट्रपति बनने के बाद प्रणब मुखर्जी पहली बार केंद्रीय मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रधानमंत्री और सोनिया की देर शाम वन-टू-वन मुलाकात में कैबिनेट फेरबदल की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया। दोनों दिग्गजों की मुलाकात से पहले ही विदेश मंत्री कृष्णा ने इस्तीफा सौंप दिया। कृष्णा को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान देने की बात है। इस्तीफे के बाद 80 वर्षीय कृष्णा ने कहा भी कि युवा पीढ़ी को मौका देने के वे हिमायती हैं।
गौरतलब है कि लोकायुक्त रिपोर्ट में भ्रष्टाचार को लेकर कृष्णा पर सवाल उठाते हुए कर्नाटक में मामला दर्ज हुआ है। अब उनकी जगह कर्नाटक से ए रहमान खान को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाने की चर्चा है।
फेरबदल की लिस्ट में दर्जन भर से ज्यादा नए चेहरे
-पश्चिम बंगाल से अबू हसन खान चौधरी, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दास मुंशी, आंध्र प्रदेश से पी बलराम नायक, प्रकाश रेड्डी, अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी, मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, महाराष्ट्र से विलास मुत्तेमवार, झारखंड से प्रदीप बालमुचू, ओडिशा से प्रदीप मांझी, तमिलनाडु से माणिक टैगोर आदि का नाम शामिल।
-एनसीपी कोटे से तारिक अनवर को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाए जाने के संकेत, इसके लिए अगाथा संगमा की छुट्टी तय मानी जा रही है।
इनका प्रमोशन होने की उम्मीद
-ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है।
-स्वतंत्र प्रभार के मंत्री अजय माकन और जयंती नटराजन को कैबिनेट का दर्जा संभव।
-हरीश रावत के भी प्रमोशन के संकेत, ओडिशा के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र प्रभार के मंत्री श्रीकांत जेना को भी कैबिनेट दर्जा दिया जा सकता है।
--कपिल सिब्बल के विदेश मंत्री बनने की स्थिति में संभावना है कि जयपाल रेड्डी को पेट्रोलियम की जगह मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा दे दिया जाए।