फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kolkatta high court give permission of amit shah rally.

ममता के गढ़ में अमित शाह की रैली को मंजूरी

Fri, 28 Nov 2014 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Nov 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
kolkatta high court give permission of amit shah rally.

ममता सरकार के विरोध के बावजूद हाईकोर्ट ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को इजाजत दे दी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 30 नवंबर को प्रस्तावित रैली को इजाजत देते हुए अग्निशमन और निगम नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दो विशेष अफसरों को नियुक्त किया है।

विज्ञापन


एक ओर जहां भाजपा इसे अपनी नैतिक जीत बता रही है तो दूसरी ओर रैली को लेकर शुरू से विरोध कर रही राज्य सरकार हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देने की सोच रही है। काबिलेगौर है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार अमित शाह को धर्मतल्ला में उसी स्थान पर रैली करने की इजाजत देने से इनकार करती आई है जहां ममता बनर्जी प्रत्येक वर्ष रैली करती हैं।
विज्ञापन


न्यायाधीश देबांशु बसाक ने राज्य अग्निशमन सेवा के महानिदेशक और कोलकाता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को विशेष अधिकारी नियुक्त करते हुए शहर के पुलिस आयुक्त को नियमों के पालन में मदद के लिए कहा है। अदालत ने निरीक्षण में पाया कि पहली बार किसी रैली के लिए राजनीतिक दल को अग्निशमन नियमों का पालन करना पड़ रहा है, इसलिए उसे छूट दी जानी चाहिए। न्यायाधीश ने दोनों विशेष अधिकारियों को रैली स्थल पर कल सुबह बैठक का आदेश दिया है। रैली की इजाजत के लिए भाजपा ने तीसरी बार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed