फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kolkatta-bicycle-climate-change-iit-delhi-metro

एक शहर ऐसा जहां साइकिल चलाने पर लगी रोक!

Thu, 22 Aug 2013 12:16 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
kolkatta-bicycle-climate-change-iit-delhi-metro
एक तरफ जहां पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए साइकिल जैसे वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। वहीं पर अपने ही देश में एक शहर ऐसा भी जहां पर साइकिल चलाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस ने शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए 174 मार्गों से साइकिल के गुजरने पर रोक लगा दी है। पुलिस का मानना है कि इस कदम से शहर का ट्रैफिक नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


टाइम्स न्यूज नेटवर्क के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक दिलीप अदक ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए साइकिल के अलावा रिक्शा, तांगा और मोटररहित इकाईयों के 174 मार्गों से गुजरने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन 174 मार्गों से साइकिल से निकलने का समय निश्चित कर दिया गया है। जेम्स लांग सरानी, डायमंड हार्बर रोड से दिन में सिर्फ 2-3 बजे के बीच ही साइकिल गुजर सकेगी। इसके अलावा रात में 11 बजे से सुबह 6 बजे तक साइकिल को इन रास्ते पर इंट्री मिलेगी।

कोलकाता में साइकिल पर ऐसे समय में बैन लगाया गया है। जब केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्रालय नेशनल अरबन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के तहत गैर मोटर रहित वाहनों को बढ़ावा दे रहा है।


आईआईटी दिल्ली की प्रोफेसर गीतिम त्रिवेदी ने बताया कि ऐसे समय में जब पूरा विश्व क्लाइमेंट चेंज से जूझ रहा है। ऐसे में सभी मेट्रो सिटीज में साइकिल चालकों के लिए अलग से मास्टर प्लान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed