स्कूल की ननों को दोबारा रेप की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदिया जिले के रानाघाट स्थित जीसस एंड मेरी कान्वेंट में डकैती और एक नन के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी होने से पहले ही उत्तर बंगाल के जलपाईगुडी जिले में स्थित एक और मिशनरी स्कूल को चार धमकी भरे पत्र मिलने का मामला सामने आया है।
इन पत्रों में रानाघाट की तर्ज पर ननों के साथ बलात्कार करने की धमकी दी गई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर जलपाईगुडी के पुलिस अधीक्षक ए. रवींद्रनाथ ने मंगलवार को मौके का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
जलपाईगुडी जिले के नागराकाटा ब्लाक में चंपागुडी स्थित इस सेंट कैप्टेनियो गर्ल्स हाईस्कूल को आखिरी पत्र 21 मार्च को मिला था। 35 साल पुराने इस स्कूल में नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाई होती है। आवासीय स्कूल होने की वजह से करीब दो सौ छात्राएं यहां हॉस्टल में रहती हैं। स्कूल में कुल 12 सौ छात्राएं और 12 नन हैं।
पुलिस में लिखित शिकायत के बाद पुलिस तैनात
सफेद कागज पर काली स्याही से लिखे उक्त पत्रों में धमकी दी गई है कि अगर ननों ने तुरंत इलाका नहीं छोड़ा तो उनका हश्र भी रानाघाट की तरह ही होगा। साथ ही स्कूल में आग लगाने की धमकी भी दी गई है। ननों और छात्राओं को हास्टल छोड़ने की धमकी दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, किसी ने इन पत्रों को स्कूल की सीढ़ी के पास रख दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने कोलकाता स्थित चर्च के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सूचित किया। उसके बाद ममता ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जलपाईगुडी के पुलिस अधीक्षक ए. रवींद्र्रनाथ ने कहा कि हमने मौके पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है। उत्तर बंगाल के आईजी ज्ञानवंत सिंह ने कहा कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।