फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kolkata hospital loses a part of patient's skull

अस्पताल में खो गई मरीज की खोपड़ी

Sat, 28 Jun 2014 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Jun 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
kolkata hospital loses a part of patient's skull

कोलकाता के एक अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के दौरान बड़ी लापरवाही का सामना सामने आया है। मरीज की खोपड़ी का एक हिस्सा गायब ही हो गया।

विज्ञापन


23 साल के एक युवक अर्नब गुप्ता की ब्रेन सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने खोपड़ी के एक हिस्से को हटाकर कृत्रिम हड्डी लगाई थी।

डॉक्टरों ने मरीज को सलाह दी थी कुछ दिनों बाद उसकी वास्तविक खोपड़ी लगा दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

खो गया खोपड़ी का एक हिस्सा

kolkata hospital loses a part of patient's skull

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने यह ब्रेन सर्जरी पिछले साल जनवरी माह में की थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने सिर की हड्डी का एक हिस्सा निकाल कर रख लिया था।

डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से कहा कि ‌उसके सिर की हड्डी सुरक्षित रखी गई है जो कुछ दिनों बाद दोबारा से लगा दी जाएगी। लेकिन मरीज कई महीनों तक अस्पताल नहीं पहुंचा।

पिछले माह जब मरीज के परिजन सिर की हड्डी रिप्लेस कराने के लिए अस्पताल पहुंचे तो खोपड़ी का निकाला गया हिस्सा वहां से गायब मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोपड़ी के बदले मिलेगा मुआवजा

kolkata hospital loses a part of patient's skull

अस्पताल के अनुसार अर्नब की खोपड़ी का हिस्सा ढूंढा जा रहा है। हालांकि मामला पुराना होने की वजह से हड्डी का मिलना मुश्किल लग रहा है।

वहीं अस्पताल प्रशासन ने युवक की खोपड़ी न मिलने पर उसके परिजनों को मुआवजा देने का भी भरोसा दिया है।

युवक अर्नब गुप्ता को सुसाइड करने के प्रयास में सिर में गंभीर चोटें आई थी जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

इंजीनियरिंग का छात्र है अर्नब

kolkata hospital loses a part of patient's skull

अर्नब एक इंजीनियरिंग का छात्र था जिसके पिता की मौत पिछले साल हो गई थी। पिता की मौत से दुखी होकर अर्नब ने लेक गार्डेन अपार्टमेंट स्थित अपने घर के छज्‍जे से आत्महत्या की कोशिश में कूद गया था।

इससे अर्नब के सिर में गंभीर चोटें आई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed