{"_id":"f204fcba-d4b6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kohli-pips-dhoni-in-tv-visibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी की पिच पर कप्तान धोनी से आगे निकले कोहली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टीवी की पिच पर कप्तान धोनी से आगे निकले कोहली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों के बावजूद देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी ब्रांड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एम एस धोनी माने जाते हैं। लेकिन अगले कप्तान के रूप में पेश किए जाने वाले विराट कोहली अब मैदान के बाहर भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया ट्रैकिंग एजेंसी टैम के मुताबिक विज्ञापनों के जरिए कोहली की टीवी पर मौजूदगी में पिछले एक साल के दौरान 200 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है।
और केवल ऐसा नहीं कि वह टेलीविजन पर पहले से कहीं ज्यादा दिखने लगे हैं, बल्कि कोहली को एंडोर्समेंट से होने वाली कुल कमाई भी बढ़कर 40 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के धमाकेदार बल्लेबाज की सालाना एंडोर्समेंट फीस पिछले साल 3 करोड़ रुपए प्रति ब्रांड से बढ़कर इस साल 6 करोड़ रुपए प्रति ब्रांड पहुंच गई है।
कोहली ने हाल में अपने पोर्टफोलियो में नेस्ले मंच और सिंथॉल डियो स्प्रे जोड़ा है और जल्द ही वह शैम्पू, टॉय और लैपटॉप ब्रांड को लेकर करार करने वाले हैं।
विज्ञापन