फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Know who will be the bride of Raina, who will be guest

जानिए कौन बनेगी रैना की दुल्हन, कौन-कौन होंगे मेहमान

Sun, 15 Mar 2015 09:29 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
Know who will be the bride of Raina, who will be guest

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और विश्व पटल पर गाजियाबाद का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मूलरूप से मेरठ निवासी और नीदरलैंड में एक अग्रणी बैंक में वरिष्ठ पद पर तैनात प्रियंका चौधरी उनकी हमसफर बनेंगी। शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


शादी समारोह के लिए दिल्ली के एक  सात सितारा होटल को बुक किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव समेत कई नामचीन हस्तियां इस समारोह में शिरकत कर सकती हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुरेश रैना के होने वाले ससुर रिटायर्ड अध्यापक हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। उनकी बेटी प्रियंका अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद से ही नीदरलैंड के एक अग्रणी बैंक में वरिष्ठ पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी और अखिलेश के अलावा कई चर्चित चेहरे होंगे शामिल

Know who will be the bride of Raina, who will be guest

दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। पता चला है कि 29 मार्च को वर्ल्ड कप समाप्त होने और 8 अप्रैल से आईपीएल टूर्नामेंट शुुरू होने के चलते शादी की तारीख तीन अप्रैल तय की गई है।

उधर, सुरेश रैना के परिजनों ने इस मुद्दे पर फिलहाल मीडिया से दूरी बना ली है। सुरेश रैना के भाई नरेश रैना का कहना है कि शादी की बातें तो चल रही हैं, मगर शादी की तारीख अभी तय नहीं है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि तीन अप्रैल को शादी
हो सकती है।

सुरेश रैना के ही पारिवारिक मित्र और राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीण त्यागी ने इस बारे में सिर्फ इतना ही बताया कि तीन अप्रैल को होने वाली शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाल रखी है। शादी में सिर्फ 250 लोगों को ही बुलाया जाएगा। इसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के अलावा दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed