फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   know who says what in rail budget?

'रेलवे और लोगों पर खतरा आने वाला है'

Tue, 08 Jul 2014 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Jul 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
know who says what in rail budget?

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल बजट 2014 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि रेल का विस्तार भी हो, रेल का विकास भी हो। रेल बजट का जोर सेवा, गति और सुरक्षा पर है। रेलवे को आधुनिक बनाने की दिशा में यह एक प्रयास है जो भारत को भी विकसित बनाएगा।

विज्ञापन


रेल बजट दर्शाता है कि भारत की विकास यात्रा में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बजट संस्थानिक तंत्र को मजबूत करता है। इसका ध्यान पारदर्शिता और अखंडता पर है। रेल बजट में भारत का विकास दिखता है। इसमें हम तकनीक का बेहतर इस्तेमाल भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि रेल बजट में दूरदर्शिता का अभाव है। इस बजट को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कई राज्यों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि एनडीए सरकार की तरफ से देश के विकास को लेकर जितने भी निर्णय लिए जाएंगे। उनका स्वागत किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेल बजट में अपने राज्य की अनदेखी पर नाराज हैं। उन्होंने कहा कि रेल बजट में बंगाल को कुछ भी नहीं मिला है।

जेडीयू नेता शरद यादव ने कहा कि रेल बजट में बहुत बड़ी जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्र को बाहर रखा गया है।

हरसिमरत कौर सिंह बादल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक संतुलित रेल बजट है। रेल बजट में समस्याओं से व्यापक रूप से निपटा जाएगा।

पूर्व रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने रेल बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेलवे और लोगों पर भारी खतरा आने वाला है।

पूर्व सूचना एंव प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि यह रेल बजट की तरह नहीं है यह तो रेलवे का निजीकरण है।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरीन राजू ने कहा कि इस रेल बजट में पूर्वोत्तर राज्यों के बहुत कुछ है।

केंन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रेलवे की हालत को देखते हुए यह बजट उसके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed