{"_id":"ec3b345e-8f86-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"know-where-your-mail-is-stranded-on-the-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर जानिए कहां अटकी है आपकी डाक ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंटरनेट पर जानिए कहां अटकी है आपकी डाक
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री से जुड़ी तमाम जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। इंटरनेट पर इंडिया पोस्ट नाम की वेबसाइट पर देश भर के डाकघरों का ब्यौरा अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में कस्टमर किसी भी डाकघर से स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री डाक बुकिंग कराने के बाद उसकी लोकेशन घर बैठे ही ले सकता है। दरअसल, डाक पर लगाए गए यूनीक बार कोड का डेटा इंटरनेट पर अपलोड हो जाता है।
विज्ञापन
इसके बाद डाक बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की सभी जानकारी इंटरनेट पर दिखाई देगी।
ऐसे करें स्टेटस चेक
इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर सर्च ऑप्शन पर जाकर यूनीक कोड डालना होगा। इस कोड को सर्च कर कंप्यूटर उसकी लोकेशन बताएगा।
इसके साथ-साथ वह किस जगह से बुक हुआ और किस पोस्ट ऑफिस में रहा, तमाम जानकारियां इंटरनेट पर ले सकते हैं।
जहां फंसी डाक वहीं कर सकेंगे अप्रोच
डाक समय से नहीं पहुंचने पर कस्टमर बुकिंग वाले डाकघर में ही चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन इंटरनेट पर लोकेशन की जानकारी मिलने पर कस्टमर जहां डाक अटकी है सीधे वहीं पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन