जानिए, ओबामा ने हिंदी में क्या क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस करते हुए हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया। ओबामा ने अपने भाषण की शुरुआत 'नमस्ते' के साथ तो की ही, लेकिन इसके बाद भी ओबामा दो बार हिंदी भाषा में बोलते नजर आए। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए ओबामा तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।
साझा प्रेंस कांफ्रेंस में पहले नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजी भाषा में संबोधन दिया। इसके बाद जब ओबामा की बोलने की बारी आई तो उन्होंने सबसे पहले नमस्ते कहकर संबोधन किया, इसके बाद उन्होंने यहा भी कहा कि 'मेरा प्यार भरा नमस्कार'। हालांकि इसके बाद ओबामा अंग्रेजी में ही मुखातिब हुए। इस दौरान ओबामा ने मोदी की कई मुद्दों पर तारीफ भी की और एक बार फिर से हिंदी में बोलते हुए कहा कि मुझे उनकी 'चाय पे चर्चा' पसंद है।
जाने अपने संबोधन में क्या क्या बोले ओबामा
बराक ओबामा ने मोदी के गर्मजोशी भरे स्वागत की सराहना करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह कहा कि मोदी ने मुझे गणतंत्र दिवस के मौके पर बुलाया उसके लिए उनका धन्यवाद। परमाणु करार पर बात करते हुए ओबामा सुरक्षा परिषद को लेकर भी भारत की बात की।
ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हम तकनीकी सहयोग पर सार्थक बातचीत कर रहे हैं, साथ उन्हें रेडियो पर 'मन की बात' का बेसब्री से इंतजार है।
अपने संबोधन के दौरान ओबामा ने कहा कि पिछली सरकार में जो न्यूक्लिअर डील हुई थी उसके अच्छे परिणाम मिलने का अब उचित समय आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मोदी जब भी मिलते हैं तो वो हर विषय पर बात करते हैं।