{"_id":"986fafc6-442c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"know-miss-universe-2012-contestant-shilpa-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए मिस यूनिवर्स 2012 की प्रतिभागी शिल्पा सिंह को","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जानिए मिस यूनिवर्स 2012 की प्रतिभागी शिल्पा सिंह को
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके हौसले बुलंद हो तो दुनिया की हर मंजिल छोटी पड़ जाती है। यह कहावत बिहार के समस्तीपुर में जन्मी शिल्पा सिंह पर बिलकुल सटीक बैठती है।
लॉस वेगास में आयोजित हो रही प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली इस प्रतिभागी के हौसले भी बुलंद हैं। वह अपने देश के लिए यह खिताब जीतना चाहती हैं।
मिस यूनिवर्स 2012 का आयोजन नेवादा के लॉस वेगास में 19 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में शिल्पा फैशन डिजायनर अंजली और अर्जुन कपूर के बनाए परिधानों में नजर आएंगी।
गौरतलब है कि एक दशक से अधिक समय से कोई भी भारतीय सुंदरी इस खिताब को नहीं जीत पाई है। आखिरी बार लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में यह खिताब जीता था। मिस यूनिवर्स 2012 में 88 देशों की सुंदरियां शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
शिल्पा इन्फोसिस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनका इरादा इस बार मिस यूनविर्स के खिताब को भारत वापस लाना है। शिल्पा इंजीनयर हैं लेकिन उनकी दिली तमन्ना मॉडलिंग की रही है।
शिल्पा ने "I Am She-Miss Universe 2012" की प्रतियोगिता भी जीती है। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद ही उनका चयन मिस यूनिवर्स 2012 के लिए किया गया।
शिल्पा फैशन डिजायनर नीता लूला के बनाए परिधानों में ब्लेंडर्स प्राइड फैशन शो में भी कैटवॉक कर चुकी हैं। शिल्पा ने बी टेक की पढ़ाई मुंबई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से की है।