फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   know how pakistani prisoner sanaullah dies

जानिए, कैसे हुई पाक कैदी सनाउल्ला की मौत

Fri, 10 May 2013 02:00 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
 know how pakistani prisoner sanaullah dies

पीजीआई में उपचाराधीन पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह को बृहस्पतिवार सुबह 6.56 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मल्टी आर्गन फेल्यर की वजह से उसकी मौत हुई। सनाउल्लाह की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन पीजीआई पहुंचे।

यहां पोस्टमार्टम के बाद शाम पांच बजे शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस मौके पर पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों समेत जम्मू के पुलिस अधिकारी, चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी पहुंचे।

पाकिस्तान पहुंचा सनाउल्लाह का शव
विज्ञापन


शाम छह 6.20 बजे पीआईए के विमान से सनाउल्लाह के शव को पाकिस्तान ले जाया गया। पाकिस्तान के सियालकोट निवासी सनाउल्लाह को आतंकी हमले के आरोप में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले शुक्रवार जम्मू की कोट भलावल जेल में एक कैदी ने उस पर हमला कर दिया था। इसके बाद से वह चंडीगढ़ में पीजीआई के एडवांस ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन था।

सुबह जैसे ही सनाउलाह की मौत की सूचना मिली पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी। 11 बजे तक पीजीआई में सैकड़ों पुलिस कर्मचारी मॉर्चरी के बाहर तैनात कर दिए गए।

सनाउल्लाह की मौत पर मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

करीब 10.15 बजे प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, गृह सचिव अनिल कुमार, डीआईजी आलोक कुमार, उपायुक्त मोहम्मद शाईन और एडीसी सहित जम्मू के डीएसपी रुफ लोन और दूतावास के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इनके अलावा सनाउल्लाह के भतीजे आसिफ और शहजाद ने भी पीजीआई के निदेशक प्रो. योगेश चावला से मुलाकात की।

दो घंटे चला पोस्टमार्टम
बुधवार को पीजीआई ने सनाउल्लाह की किडनी खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद मल्टी आर्गन फेल्यर की वजह से वीरवार को उसकी मौत हो गई।

दो घंटे के पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा के बीच उसके शव को ताबूत में रखकर एंबुलेंस से एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।

गृह सचिव अनिल कुमार ने करीब 11.15 बजे इस बात की पुष्टि कर दी कि शव को विमान से सीधे पाकिस्तान रवाना किया जाएगा।

सात लोग रवाना हुए पाक
शाम के वक्त एयरपोर्ट में पहले से मौजूद पीआईए के विमान से सात लोग पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए। परिवार के दो सदस्यों, दूतावास के तीन अधिकारियों समेत कुल सात लोग पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।


अब बचा ही क्या
सनाउल्लाह के भतीजे आसिफ और साले शहजाद पीजीआई पहुंचने के बाद पूरे दिन बेचैन रहे। उन्हें जल्दी थी तो बस शव को पाकिस्तान लेकर जाने की।

सुबह करीब 11.30 बजे पीजीआई निदेशक कार्यालय से निकलने के बाद वे बुझे चेहरों के साथ दिल्ली नंबर की इनोवा में बैठे।

इसी दौरान जब उनसे सनाउल्लाह के इलाज के बारे में पूछा गया तो उनमें से एक का जवाब था अब रह क्या गया? लेकिन, इलाज को लेकर संतुष्टि जताई।

सुबह के समय टैक्सी में सवार होने से पहले उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा तो दोनों ने कुछ नहीं बताया और मायूस होकर बैठ गए। दोनों मॉर्चरी के लिए शाम करीब चार बजे अकेले ही आगे निकलते रहे।

चार डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
सनाउल्लाह के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए चार डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। फोरेंसिक साइंस मेडिसन विभाग के प्रो. दलबीर सिंह, सहायक प्रो. एसपी मंडल, न्यूरोसर्जरी विभाग के सहायक प्रो. संदीप मोहिंद्र और पैथोलॉजी विभाग के डा. असीम दास ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के मुताबिक मल्टी आर्गन फेल्यर के कारण उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।

जम्मू के पुलिस अधिकारियों और वहां की सरकार से बातचीत के बाद सनाउल्लाह के शव को पाकिस्तान भेजने का फैसला लिया गया। इस दौरान दूतावास के अधिकारियों ने भी पाकिस्तानी उच्चायोग से संपर्क साधा। आखिरकार विदेश मंत्रालय ने एक विशेष विमान से उसे पाकिस्तान भेजने की स्वीकृति दे दी।
- केके शर्मा, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed