फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   know about india top 10 most wanted

भारत के टॉप-10 'मोस्ट वांटेड' आतंकियों

Thu, 22 Nov 2012 11:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Nov 2012 11:20 AM IST
विज्ञापन
know about india top 10 most wanted

कसाब का हिसाब तो हो गया। लेकिन उसके अलावा कई और आतंकी हैं, जो बॉर्डर के उस पार पाकिस्तान से संबंध रखते हैं और जिसकी तलाश भारत की खुफिया एजेंसियों को है। इन सभी के खिलाफ इंटरपोल भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है। पेश है ऐसे ही टॉप-10 मोस्ट वांटेड आतंकियों के नाम।

विज्ञापन


हाफिज मोहम्मद सईद  
उम्र: 62 साल, जन्म स्थान: सरगोदा, पंजाब, पाकिस्तान
26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड। हाफिज को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का चहेता माना जाता है। भारत में हुए लगभग हर आतंकी हमले के पीछे सईद।

मौलाना मसूद अजहर
उम्र: 44 साल, जन्म: बहावलपुर, पाकिस्तान
भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर और आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना। मसूद अजहर पिछले कई सालों से कश्मीर में आतंकी माहौल बनाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


इलियास कश्मीरी
उम्र: 48 साल, जन्म स्थान: कोटली, पाकिस्तान
अल कायदा की 313 बिग्रेड के चीफ कश्मीरी का दावा है कि 26/11 हमले की योजना उसने बनाई थी, जिसे बाद में आईएसआई ने लश्कर की मदद से अंजाम दिया। भारत में कई हमलों को लेकर तलाश जारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू हमजा
उम्र: 42 साल, जन्म: पाकिस्तान
बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और मुंबई हमले में आरोपी। मुंबई हमले में आतंकियों को फोन पर निर्देश देने वाला अबू हमजा ही था।

जकीउर-रहमान लखवी
उम्र: 51 साल, जन्म: पाकिस्तान
लश्कर में नंबर-2 लखवी चाचा के नाम से मशहूर। 26/11 हमले में शामिल आतंकियों की नियुक्ति से लेकर ट्रेनिंग का जिम्मा लखवी पर ही था।

सैयद हशीम अब्दुर रहमान पाशा
उम्र: 41 साल, जन्म: लाहौर, पाकिस्तान
पाशा 2007 में पाकिस्तान आर्मी से रिटायर होने के बाद लश्कर से जुड़ा। अमेरिका ने डेविड हेडली केस में मुख्य संदिग्ध माना।

मेजर इकबाल  
उम्र: 46 साल, जन्म: लाहौर, पाकिस्तान
आईएसआई का पूर्व अधिकारी 26/11 हमले की साजिश रचने वालों में से एक। हेडली के साथ मिलकर मुंबई हमले को अंजाम देने में अहम भूमिका।

मेजर समीर अली
उम्र: 45 साल, जन्म: लाहौर, पाकिस्तान
आईएसआई के संदिग्ध मेजर समीर अली ने कराची कंट्रोल रूम में बैठकर 26/11 हमले को ऑपरेट किया। समीर अली ने मुंबई में तबाही मचा रहे आतंकियों और लखवी को फोन के जरिए पल-पल की जानकारी दी।

सैयद सलाउद्दीन
उम्र: 66 साल, जन्म: जम्मू-कश्मीर
हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाउद्दीन पाकिस्तान के काफी करीब है और उसकी मदद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने का काम कर रहा है।

साजिद माजिद
उम्र: 34 साल, जन्म: लाहौर, पाकिस्तान
साजिद माजिद उर्फ साजिद उर्फ वासी उर्फ इब्राहिम। मुंबई हमले में शामिल। साजिद ने ही निर्देश दिए थे कि होटल में बंधकों को किस ढंग से मारा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed