फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kite festival in varanasi

मोदी-ओबामा ने काट दी फिल्मी सितारों की ‘कन्नी’

Tue, 06 Jan 2015 10:54 AM IST
रबीश श्रीवास्तव/अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 06 Jan 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
kite festival in varanasi

राजनीति के आसमान में परचम बुलंद करने वाले मोदी और ओबामा ने लोकप्रियता में फिल्मी सितारों की भी ‘कन्नी’ काट दी है और अब काशी के आसमान पर छा जाने को तैयार हैं। मकर संक्रांति में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में बाजार में पतंग, मंझे और परेता का मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


खास यह है कि काशी में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों की पहली पसंद मोदी और ओबामा की फोटो वाली पतंगें बन गईं हैं। मकर संक्रांति पर बेनियाबाग पार्क, गंगा घाट, घाट उस पार, छित्तूपुर, सहित शहर के कई इलाकों में दिनभर पतंगबाजी का दौर चलता है।
विज्ञापन


इसमें हर उम्र के लोग भाग लेते हैं। इसकी तैयारी शहर में अभी से होने लगी है। चौक, लहरतारा, रथयात्रा सहित अन्य स्थानों पर रंग-बिरंगी पतंगों की दूकानों सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी, ओबामा के साथ ही फिल्मी सितारों की फोटो वाली पतंगों की मांग है। बौलिया के पतंग विक्रेता सागर और कुंजी टोला के सुभाष ने बताया कि इस बार फिल्मी सितारों की फोटो वाली पतंगों की अपेक्षा मोदी और ओबामा की तसवीरों वाली पतंगों की ज्यादा डिमांड है।

इनकी कीमत पांच से दस रुपये के बीच है। इसके साथ ही कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, आई लव माई इंडिया, दबंग आदि के पोस्टर वाली पतंगों की भी अच्छी सेल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed