{"_id":"d2766915dc377671b5930955799749e9","slug":"kiss-of-love-viral-video-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए VIDEO: क्या जायज है किस ऑफ लव?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देखिए VIDEO: क्या जायज है किस ऑफ लव?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Nov 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
'किस ऑफ लव'। चंद हफ्तों पहले तक इस इस शब्द को भारतीय जनमानस ने सुना तक नहीं था लेकिन अब रोजाना इससे जुड़ी एक दो खबरें सामने आ ही जाती हैं।
विज्ञापन
केरल से शुरु हुआ 'किस ऑफ लव' अब पूरे देश में फैल चुका है। जनता इसकी तमाम तस्वीरें भी देख चुकी है। कुछ इसके पक्ष में हैं और कुछ विपक्ष में।
सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक पर एक बहस छिड़ी हुई है और वो ये कि क्या ये अश्लीलता है? या फिर प्यार के इजहार का तरीका?
महिला आयोग भी इस पर सख्त है और बेंगलुरु जैसे 'ओपन' शहर में भी इसके आयोजकों को इजाजत नहीं दी गई। इसके पक्ष में और विपक्ष में जो दलीलें दी जा रही है वे भी बेहद दिलचस्प हैं।
विज्ञापन
आप पहले नीचे दिए गए वीडियो को देखिए और फिर खुद ही फैसला कीजिए कि ये 'किस ऑफ लव' किस तक तक जायज है-
BeingIndian नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को 25 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस अभी तक 301+ बार देखा जा चुका है। ये यूट्यूब चैनल काफी पॉपुलर है और अक्सर इस तरह के वीडियो बनाता है।
विज्ञापन
अब एक सवाल आपसे। आप 'किस ऑफ लव' के बारे में क्या सोचते हैं? अपनी राय नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में ज़रूर दर्ज कराएं।