फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kirti azad disturb with unknow message

इन मैसेजों ने उड़ाई कीर्ति आजाद की नींद

Sun, 05 Jan 2014 12:43 AM IST
शुजात आलम/दिल्ली
शुजात आलम/दिल्ली Updated Sun, 05 Jan 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kirti azad disturb with unknow message

दरभंगा से भाजपा के लोकसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद मोबाइल पर मिलने वाले मैसेज (संदेश) से परेशान हैं। लगातार उनके दो मोबाइल नंबर पर लाखों यूएस डॉलर जीतने के मैसेज मिल रहे हैं।

विज्ञापन


परेशान होकर सांसद ने दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में मैसेज भेजने वाले सभी मोबाइल नंबर फर्जी पते पर पाए गए।

सांसद कीर्ति आजाद ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके सरकारी और एक अन्य मोबाइल नंबर पर अलग-अलग सात मोबाइल नंबरों से लाखों रुपये यूएस डॉलर जीतने के मैसेज आ रहे थे।
विज्ञापन


मैसेज में दावा किया जा रहा था कि लकी ड्रा में उनका मोबाइल नंबर सलेक्ट हुआ है। ईनाम पाने के लिए दिए गए फोन नंबर या ईमेल आईडी पर नाम, पता, उम्र आदि मेल करने के लिए कहा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर कीर्ति आजाद ने मामले की शिकायत तिलक मार्ग थाने में की। क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगा लिया गया।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed