फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kiren Rijiju says I eat beef, can somebody stop me

मोदी के मंत्री बोले, मैं खाता हूं गोमांस, कोई रोक सके तो रोक ले

Wed, 27 May 2015 07:46 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju says I eat beef, can somebody stop me

गोमांस खाने के मसले पर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री आपस में ही भिड़ गए हैं। चंद दिनों पहले अल्पसंख्यक राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि जिन्हें गोमांस खाना है, वे पाकिस्तान चले जाएं।

विज्ञापन


नकवी के बयान पर नारजगी जताते हुए गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा है कि भारत लोकतांत्रिक मुल्क है और कई बार ऐसे बयान दिए जाते हैं, जो स्वीकार्य नहीं होते।
विज्ञापन


नकवी के बयान को बहुत ही कठोर बताते हुए रिजीजू ने कहा, 'मैंने गोमांस खाया है, मैं अरूणाचल प्रदेश से हूं। क्या कोई मुझे रोक सकता है।' रिजीजू ने अपने सहयोगी मंत्री को नसीहत देने के लहजे में कहा कि किसी के खानपान मामलों में हमें भावुक होने की आवश्कता नहीं है। रिजीजू ने ये बातें मिजोरम की राजधानी आईजॉल में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकवी के बयान से ‌रिजीजू हुए नाराज

Kiren Rijiju says I eat beef, can somebody stop me

मोदी सरकार के आदिवासी चेहरे के रूप में स्‍थापित हो चुके किरण रिजीजू ने कहा कि मिजोरम की राजधानी आईजॉल में कहा कि यदि ‌एक मिजो ईसाई कहता है कि ये ईसा मसीह की धरती है, तो पंजाब या हरियाणा में किसी को दिक्‍कत क्यों होनी चा‌हिए? उन्होंने कहा कि हमें सभी की भावनाओं का सम्‍मान करना चा‌‌हिए।

उन्होंने कहा, 'यदि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश हिंदू बहुल राज्य हैं, तो वे ऐसे कानून बनाएं जो हिंदू मान्यताओं के अनूरूप हैं। उन्हें ऐसा करने दीजिए।

रिजीजू ने कहा कि हमारे राज्य में, हमारे इलाके में, जहां हम बहुमत में हैं, वहां जो हमारी मान्यताओं के अनुरूप है, वही कानून होगी और वही कदम उठाया जाएगा। ऐसे में उन्हें इस बात से कोई दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए कि हम कैसे रहते हैं। हमें भी इस बात से दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए कि वे कैसे रहते हैं।

जेटली भी हुए थे नकवी से नाराज

Kiren Rijiju says I eat beef, can somebody stop me

रिजीजू ने कहा कि हमारा मुल्क बहुजातीय, बहुधर्मी, और बहुसांप्रदायिक है। हमें एक दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करना चाहिए। मान्यताओं और विश्वास के मामले में कोई हम पर दबाव नहीं बना सकता।

उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा बयान देता है, जो एक समुदाय की मान्यताओं को दूसरे समुदाय पर बलपूर्वक थोपने जैसा है, तो वह स्वीकार्य नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुख्तार अब्बास नकवी के बयान की आलोचना वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी की थी।

आदित्यनाथ ने किया रिजीजू पर पलटवार

Kiren Rijiju says I eat beef, can somebody stop me

किरण रिजीजू के बयान पर भजापा सांसद योगी आदित्यनाथ ने अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि है कि गोमांस का मुद्दा जनभावना से जुड़ा हुआ है। इसलिए चाहे मंत्री हों या संतरी हों, सभी को जनभावना का सम्‍मान करना चाहिए।

रिजीजु के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोमांस का मुद्दा बहुसंख्यक की आस्‍था से जुड़ा हुआ है। भारत एक लोकतांत्रिक मुल्क है, यहां जनभावनाओं का सम्मान करना भी हमार कर्तव्य है। गोमांस के मुद्दे पर जनभावनाओं के विरुद्घ बयान नहीं देना चाहिए।

वहीं किरण रिजीजू ने कहा कि उनके बयन को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed