फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kiran Bedis tweets against narendra modi

जब दंगों पर किरण बेदी ने मोदी को लिया था आड़े हाथों

Fri, 16 Jan 2015 07:22 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
kiran Bedis tweets against narendra modi

ईश्वर की घड़ी को धन्यवाद देते हुए किरण बेदी ने गुरुवार को जैसे ही भाजपा का दामन थामा, टि्वटर पर बेदी के पुराने ट्वीट चहचहा उठे।

विज्ञापन


भाजपा हेडक्वार्टर में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के कई आला नेताओं से घिरीं किरण बेदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहीं थीं। टि्वटर पर बेदी के पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए जा रहे थे।

ये वो ट्वीट्स थे, जिनमें देश की इस पहली महिला आईपीएस ने गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी का आड़े हाथों लिया था। भाजपा में शामिल होने के कयासों से इनकार किया था। भाजपा में शामिल होने के सवालों पर लताड़ तक लगा दी थी।
विज्ञापन

टि्वटर पर मोदी को लिया ‌था आड़े हाथों

kiran Bedis tweets against narendra modi

पूर्व आईपीएस और सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने गुरुवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व के कारण भाजपा में शामिल हुई हूं।' उन्होंने कह‌ा कि मैं सामाजिक कार्यों पर ही अपना जीवन बलिदान करना चाहती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन्हें राजन‌ीति में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

किरण के इन बयानों के कुछ देर बाद ही टि्वटर पर उन टि्वटस के स्क्रीनशॉट्स और लिंक्स को शेयर किया जाने लगा जिसमें उन्होंने मोदी की आलोचना की थी। किरण ने 2002 में गुजरात दंगों के मोदी की भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए थे। मोदी उन दिनों गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

16 मार्च, 2013 को किए ट्वीट में किरण ने कहा था, 'अदालते उन्हें अब तक बरी करती रही हैं, लेकिन एक दिन नमो को दंगों में हुए जनसंहार के ‌लिए जवाब जरूर देना होगा।'

‌दिग्गी, उमर ने ली किरण की चुटकी

kiran Bedis tweets against narendra modi

10 जनवरी, 2012 के ए‌‌क ट्वीट में बेदी ने कहा कि विशेष जांच समिति (SIT) मोदी को राहत भले ही देदे, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होगा। उन्हें उन गंभीर घटनाओं को लेकर जवाब देना होगा, जो उनके रहते (गुजरात में) हुईं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि किरण बेदी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। टि्वटर पर उन ट्वीट्स को भी शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने भाजपा में शामिल होने के सवालों को‌ सिरे खारिज कर दिया था और पूछने वालों को लताड़ भी लगाई ‌थी।

यही कारण था कि किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस महासचिव व सांसद दिग्वजय सिंह ने उन पर तंज किया, 'आप बदल गई किरण बेदी या ये वाकई हृदय परिवर्तन है?'

नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने चुटकी ली कि चर्चित शख्सियतें किसी पार्टी में शामिल हों तों एक बार अपने टि्वटर और फेसबुक आर्किव को जरूर खंगाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed