{"_id":"03f969d2-2b2b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kiran-bedi-says-blame-game-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपों की दुकान लगाना आसानः किरण बेदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरोपों की दुकान लगाना आसानः किरण बेदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Nov 2012 05:07 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे की अहम सहयोगी किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा है कि आरोपों की दुकान लगाना आसान है। यदि भ्रष्टाचार मिटाना है तो उसकी जड़ तक जाना होगा। वहीं अन्ना हजारे ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शिथिल नहीं हुआ है। यह आंदोलन अब भी जारी है।
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों को अन्ना ने बताया कि मौजूदा समय में देश में परिवर्तन जारी है। सरकारी लोकपाल वे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। फिलहाल टीम अन्ना ने आईआईटी के नजदीक सर्वोदय एंक्लेव को बतौर ऑफिस बनाया है।
विज्ञापन
इससे पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम फिर से शुरू करने के लिए बुलाई गई कोर कमेटी की अहम बैठक में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े शामिल नहीं हुए। इन दोनों के शामिल नहीं होने का कारण निजी वजह बताया गया है। बैठक में मेधा पाटेकर, किरण बेदी समेत कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन