फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kiran-bedi-refused-cm-offer

किरन बेदी का केजरीवाल को इनकार, नहीं बनना सीएम

Thu, 29 Aug 2013 08:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
kiran-bedi-refused-cm-offer
पहले टीम अन्ना की अहम सदस्य रहीं किरन बेदी ने अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका दिया है। किरन बेदी ने अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को साफ साफ ठुकरा दिया है।
विज्ञापन


कभी साथ-साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भर में आंदोलन करने वाले अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। किरन बेदी ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के प्रस्ताव पर साफ मना करा दिया है।
विज्ञापन


किरन बेदी ने प्रस्ताव को ठुकराते हुए बताया कि वो स्वभाव से गैर-राजनैतिक इंसान हैं। इसलिए वो आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं बन सकती हैं।

इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि किरन बेदी मेरी बड़ी बहन जैसी है। और मैं चाहता हूं कि वो आप की दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल इससे पहले भी किरन बेदी को कई बार आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए कहा था लेकिन बेदी ने साफ तौर पर मना कर दिया। किरने बेदी बिना राजनीति में आए अन्ना हजारे की तरह समाज सेवा करना चाहती हैं।


इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरन बेदी भाजपा की ओर से भी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। लेकिन ये कयास मात्र अफवाह निकले। किरन बेदी ने साफ तौर पर राजनीति में आने की किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed