{"_id":"edfbaf9a82e90b33603ef0eb776118a0","slug":"kiran-bedi-refused-cm-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरन बेदी का केजरीवाल को इनकार, नहीं बनना सीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किरन बेदी का केजरीवाल को इनकार, नहीं बनना सीएम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले टीम अन्ना की अहम सदस्य रहीं किरन बेदी ने अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका दिया है। किरन बेदी ने अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को साफ साफ ठुकरा दिया है।
कभी साथ-साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भर में आंदोलन करने वाले अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। किरन बेदी ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के प्रस्ताव पर साफ मना करा दिया है।
किरन बेदी ने प्रस्ताव को ठुकराते हुए बताया कि वो स्वभाव से गैर-राजनैतिक इंसान हैं। इसलिए वो आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं बन सकती हैं।
इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि किरन बेदी मेरी बड़ी बहन जैसी है। और मैं चाहता हूं कि वो आप की दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनें।
विज्ञापन
केजरीवाल इससे पहले भी किरन बेदी को कई बार आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए कहा था लेकिन बेदी ने साफ तौर पर मना कर दिया। किरने बेदी बिना राजनीति में आए अन्ना हजारे की तरह समाज सेवा करना चाहती हैं।
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरन बेदी भाजपा की ओर से भी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। लेकिन ये कयास मात्र अफवाह निकले। किरन बेदी ने साफ तौर पर राजनीति में आने की किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया है।