फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kiran bedi also left anna hajare's movement

किरण बेदी ने भी छोड़ा अन्ना हजारे का साथ

Sun, 03 Feb 2013 01:25 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 03 Feb 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
kiran bedi also left anna hajare's movement

भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में समाजसेवी अन्ना हजारे और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की राहें भी अलग हो गई हैं। ख्रबर है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन का राजधानी स्थिति दफ्तर भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़ी गतिविधियां अब सीधे अपने गांव रालेगण सिद्घी से चला रहे हैं। किरण बेदी ने आंदोलन के लिए चंदा लेना भी बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि जिन्हें अन्ना के आंदोलन की मदद करनी है वे सीधे उनके गांव में संपर्क करें। बेदी ने अन्ना के नाम पर बनाया फेसबुक पेज भी उन्हें लौटाने की पेशकश की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में अन्ना के अहम सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण भी उनसे अलग होकर अपना राजनीतिक दल बना चुके हैं।

अन्ना के एक करीबी सहयोगी ने बताया है कि अब अन्ना के आंदोलन का सारा काम उनके गांव रालेगण सिद्धी से चल रहा है। उन्होंने बताया है कि 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' का अब अन्ना से कोई संबंध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अन्ना ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की थी लेकिन किरण बेदी सहित उनका कोई पुराना सहयोगी इसमें शामिल नहीं हुआ था। यहां पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह उनके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed