फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kingfisher staff wife commits suicide due to economic crisis

किंगफिशर कर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या

Fri, 05 Oct 2012 02:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 05 Oct 2012 02:45 PM IST
विज्ञापन
kingfisher staff wife commits suicide due to economic crisis
घाटे में चल रही किंगफिशर विमान कंपनी के एक कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में साफ तौर पर पति को वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी होने की बात लिखी है। साथ ही आशंका जताई कि उसके पति की नौकरी कभी भी जा सकती है। पुलिस को आशंका है कि इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मानस चक्रवर्ती अपनी पत्नी सुष्मिता चक्रवर्ती (45) के साथ मंगलापुरी के ब्लॉक 13 में रहते हैं। उनका बेटा असम के सिलचर से बीटेक कर रहा है। मानस किंगफिशर में टेक्नीशियन का काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर मानस ने अपने घर पर फोन किया। उनकी पत्नी ने फोन नहीं उठाया। उन्हें लगा कि पत्नी कहीं चली गई है।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दोबारा उन्होंने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर उन्होंने पड़ोसी को फोन किया और घर पर जाकर देखने के लिए कहा। दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी ने इस बात की जानकारी मानस को दी। मानस तुरंत घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर सुष्मिता को पंखे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला, जो बांग्ला भाषा में लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानी की वजह से खुदकुशी
'मेरे पति को पांच-छह माह से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से परिवार में काफी आर्थिक तंगी हो गई है। मैं काफी परेशान हूं और इसी वजह से खुदकुशी कर रही हूं। मुझे आशंका है कि मेरे पति की नौकरी भी जा सकती है। मैं अपने पति और बच्चों से बहुत प्यार करती हूं और वे भी मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं उनसे दूर नहीं होना चाहती, लेकिन काफी तनाव में हूं।'

 -सुष्मिता चक्रवर्ती ने सुसाइड नोट में लिखा

मुसीबत में ‘शौकीन’ माल्या
जिन माल्या की कंपनी के कर्मचारी की पत्नी ने पति को वेतन न मिलने के कारण आत्महत्या की है, वह न केवल ऐशो-आराम के शौकीन हैं, बल्कि उनके पास अकूत संपत्ति है।

नाम - विजय विट्टल माल्या
उम्र - 56 वर्ष
कुल संपत्ति - 1 अरब डॉलर
45वें सबसे अमीर भारतीय
1153वें सबसे अमीर दुनिया में

सबसे बड़ा घाटा
8 हजार करोड़ का घाटा किंगफिशर एयरलाइंस में
59 अरब रुपये की बैंक गारंटी मौजूद

माल्या के मुनाफे वाली कंपनियां
यूनाइटेड स्प्रिट्स - 187 करोड़ (मार्च 2012)
यूनाइटेड ब्रिव्रीज - 127. करोड़ (मार्च 2012)
मैंगलोर कैमिकल्स - 70 करोड़ (मार्च 2012)
अन्य कंपनियां - 5.5 करोड़ (मार्च 2012)

माल्या के शौक
5.90 अरब रुपये की एफ वन रेसिंग टीम
5.77 अरब रुपये की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स
5.25 अरब रुपये की शानदार नाव
83 करोड़ रुपये का बंगला गोवा में
20.70 करोड़ का घर किंगफिशर टॉवर्स बंगलुरू में
250 से ज्यादा विंटेज कारें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed