फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   killer satellite russia

किलर सैटेलाइट या एलियन विमान, आखिर ये है क्या?

Thu, 20 Nov 2014 03:18 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
killer satellite russia

अंतरिक्ष की एक घटना ने इन दिनों खगोलविज्ञानियों के होश उड़ाए हुए हैं। कुछ इसे रूस का खुफिया सैटेलाइट मान रहे हैं और कुछ इसे स्पेस कचरे का जमाव कह रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा कहा जाता है कि 1960 में शीत युद्ध के दौरान रूस ने एक अंतरिक्ष कार्यक्रम बनाया था जिसे सैटेलाइट किलर का नाम दिया गया था। अभी तक माना जाता था कि ये सैटेलाइट किलर कार्यक्रम खत्म हो चुका है लेकिन क्या वाकई ऐसा ही था?
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सोवियत संघ के विघटन के साथ ही ऐसे कार्यक्रमों को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन इन दिनों अंतरिक्ष में ऐसी हलचलें हैं जिनके चलते आशंका जताई जा रही है कि ये सैटेलाइट किलर वापस लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो साभार: वाशिंग्टन पोस्ट

Trending Videos

अजीब हरकतें कर रही है ये चीज

killer satellite russia

इस चीज को ऑबजेक्ट 2014-28ई कहा जा रहा है। अभी यह नहीं पता चला पाया है कि ये है क्या और इसका मकसद क्या है। हालांकि ऐसी आशंका है कि ये एक खुफिया हथियार है।

पहले इसे कचरे का जमाव माना जा रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों में जब इसने हरकतें करना शुरू किया तो इसे सैटेलाइट माना गया। बुधवार की सुबह इसे ट्रैक किया गया।

रूस ने अपने नेविगेशन सिस्टम को बनाने के लिए इसी साल मई में तीन सैटेलाइट लॉंच किए थे लेकिन इस चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

माना जा रहा है कि इस चीज ने अपना टारगेट हासिल कर लिया है। लेकिन अब ये क्या करेगा इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed