{"_id":"648e7e506d3466f8f8afde55707ffb30","slug":"kids-raise-their-voice-against-jordan-pilot-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्डन के पायलट की हत्या के खिलाफ बच्चों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जार्डन के पायलट की हत्या के खिलाफ बच्चों ने बुलंद की आवाज
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Feb 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
जार्डन के एक पायलट की आईएसआईएस आतंकियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में अब मासूम बच्चे उतर आए हैं। सीरिया में बच्चों ने इस घटना का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन
सीरिया में काफी सारे मासूम बच्चों ने एक पिंजड़े के भीतर खुद को कैद कर अपने हाथों में तख्तियां लेकर इस जघन्य हत्या के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।
गौरतलब है कि आईएसआईएस के आतंकियों ने 26 वर्षीय एफ 16 लड़ाकू विमान के पायलट को पिंजड़े में कैद आग के हवाले कर दिया था।
वह पायलट तड़प तड़प कर वहीं मर गया, लेकिन इन लड़ाकों की हैवानियत कम न हुई। इन्होंने इस निमर्म वारदात का वीडियो भी जारी किया था जिसको देखकर करोड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन