फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kidney failed, than HIV

किडनी के इलाज की जगह हो गया एड्स

Sun, 16 Mar 2014 08:17 AM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
Kidney failed, than HIV

एक मरीज की जांच करने के बाद डॉक्टर भी दंग हैं कि आखिर उसे खतरनाक बीमारी कैसे लग गई। मामला चेन्नई के केजी अस्पताल का है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर डॉक्टरों के सामने एक ऐसा केस आया जिसने सबको हैरानी में डाल दिया। ऊंटी से आए 16 साल के एक युवक की दोनों किडिनयां कुछ दिन पहले फेल हो गई थी। उपचार कर रहे डॉक्टरों ने चैकअप करने के बाद पाया कि अब इसे एचआईवी भी हो गया है।

मगर हैरत की बात यह है कि तीन महीने पहले की गई जांच में उसमें इस बीमारी के कोई लक्ष्ण नहीं पाए गए।

कहीं खून चढ़ाने से तो नहीं लग गई बीमारी

Kidney failed, than HIV

इस युवक की दोनों किडिनयां फेल हो चुकी हैं। इसे हाल ही में तीन बार खून चढ़ाया गया था। अंदेशा यही है कि शायद इसी दौरान किसी का खून चढ़ाते वक्त उसे यह बीमारी लग गई।

उधर, अस्पताल प्रशासन का दावा है कि उनके पास इस युवक में चढ़ाए गए खून का पूरा रिकॉर्ड है।

जिन तीन लोगों से खून लेकर चढ़ाया गया, उनमें से कोई भी एचआईवी पॉजीटिव नहीं था। डॉक्टर मान रहे हैं कि शायद दिसंबर में की जांच के दौरान यह वायरस विंडो पीरयड में था। इसीलए जांच में इसके लक्षण सामने नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्या होगा आगे ?

Kidney failed, than HIV

डॉक्टरों का कहना है कि शायद इस युवक को यह बीमारी काफी पहले लग गई थी लेकिन इसके लक्षण काफी बाद में दिखाई दिए।

अब इसका वायरल लोड टेस्ट लिया जाएगा। इसमें पता चलेगा कि यह वायरस कितने समय से शरीर में है और कैसे इसका ट्रीटमेंट शुरू करना है।

सीएमसीएच के सहायक रैजीडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. सोंदारवल का कहना है कि इस टेस्ट के बाद ही इस मामले से परदा उठ पाएगा। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन किसी तरह की लापरवाही से इंकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed