फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kidnapping of three sister, mastermind arrested

फिरौती की रकम पर भिड़े बदमाश, पुलिस ने दबोचा

Sat, 23 Jan 2016 11:55 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of three sister, mastermind arrested

खैरीगढ़ में कोल्हू व्यवसायी की तीन बेटियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड राजू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण को कुल दस बदमाशों ने अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एसपी एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात्रि इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। पकड़े गए दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। एसटीएफ ने बदमाशों को दी गई फिरौती की पांच लाख रुपये की रकम से 2.63 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसपी सुमित पाठक ने बताया कि अपहरण कांड का मास्टर माइंड कोतवाली तिकुनियां के गांव रायपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू पकड़ लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य बदमाश गुरमीत सिंह निवासी बगौड़िया फार्म थाना सिंगाही और कुलवंत सिंह निवासी रघुनगर थाना चंदनचौकी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे को लेकर अपहर्ताओं में विवाद

Kidnapping of three sister, mastermind arrested

उन्होंने कहा कि खीरी पुलिस के सहयोग से यह बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़े। अन्य सातों बदमाशों की तलाश जारी है। एसटीएफ के एसपी का दावा है कि लड़कियों के परिवार वाले फिरौती की पांच लाख रकम देने गए तो उसे लेने के लिए जंगल से चरनजीत उर्फ चन्नी और एक अन्य बदमाश आया था।

रकम में से दो लाख रुपये चन्नी ने अपने पास छिपा लिए थे जिसको लेकर राजकुमार से मनमुटाव हो गया था। शनिवार को दोनों के बीच सेलफोन पर वार्ता को एसटीएफ ने सर्विलांस के जरिए सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed