भूख से बिलबिलाए किडनैपर, फिरौती में मांगा खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक विकास के लंबे चौड़े दावों के बीच महाराष्ट्र की एक घटना दिल को झकझोर देने के लिए काफी है।
राज्य के मराठवाड़ा इलाके में सूखे का सामना कर रहे तीन लोगों से अपनी भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने खाने के लिए जिले के घाटम्बरी गांव में एक किसान को अगवा कर लिया।
सहायक पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) शंकर शिंदे ने बताया कि आरोपियों ने रविवार को सुदाम सुरादकर को अगवा कर लिया और उसका टिफिन बॉक्स छीनकर खा गए।
पहले उपलब्ध कराओ खाना
साथ ही उसके रिश्तेदारों से और खाना भेजने को कहा। शिंदे ने बताया कि
अपहरणकर्ताओं ने किसान के रिश्तेदारों को धमकी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं
पूरी की जाती, वे सुरादकर को नहीं छोड़ेंगे।
साथ ही कहा कि खाना उपलब्ध
कराने के बाद ही सुरादकर को छोड़ा जाएगा। शिंदे ने कहा कि सुरादकर के टिफिन
में मौजूद खाना तीनों अपहरणकर्ताओं के लिए पर्याप्त नहीं था।
जिसके चलते
उन्होंने किसान का अपहरण कर लिया और उसके रिश्तेदारों से और खाने की मांग
की। एसपी नवीन चंद्र रेड्डी का कहना है कि किसान की रिहाई के लिए तलाशी
अभियान शुरू कर दिया गया है।