शिवसेना के विरोध पर कसूरी बोले, 'शांति का संदेश लेकर आया हूं मैं'
फॉरेन पॉलिसी थिंक टैंक ऑबजर्वर एंड रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधींद्र कुलकर्णी पर हुए हमले की चहुंओर निंदा हो रही है। पाक के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद अहमद कसूरी ने कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शन पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई से मेरा पुराना रिश्ता है क्योंकि मेरे पिता ने यहीं से कानून की पढ़ाई की है। कसूरी ने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्वस्थ होते तो मैं उन्हें भी कार्यक्रम में बुलाता।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का हक सभी को है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन गलत है। कसूरी ने भारत-पाक रिश्तों पर कहा कि ऐसी हरकतों से वो परेशान नहीं है और वो जानते हैं कि भारत पाक के लोग दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते चाहते हैं।
मैं चाहता था कि भाजपा जीते
भारत पाक के राजनयिक रिश्तों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वो खुद चाहते थे कि 2014 में भाजपा चुनाव जीते।
बताते चलें कि कसूरी की पुस्तक 'नाइदर ए हॉक, नॉर अ डव' का का विमोचन बीते 8 अक्टूबर को दिल्ली में हो चुका था। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में दोनों देशों के लोगों की भावनाएं व्यक्त की गई हैं।