फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   khurshid writes to clinton seeking extradition of headley and rana

हेडली, राणा के प्रत्यर्पण पर भारत गंभीर

Sat, 01 Dec 2012 08:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 01 Dec 2012 08:34 PM IST
विज्ञापन
khurshid writes to clinton seeking extradition of headley and rana

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुंबई आतंकी हमले के अभियुक्त डेविड हेडली और उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत को सौंपने के लिए अपने अमेरिकी समकक्ष हिलेरी क्लिंटन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


खुर्शीद ने दोनों को जनवरी में सजा सुनाए जाने से पहले भारत को प्रत्यर्पित किए जाने का अनुरोध किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह पत्र नवंबर के पहले हफ्ते में भेजा गया था। भारत को उम्मीद है कि अमेरिका उसके अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेगा।
विज्ञापन


नई दिल्ली इस मामले पर वाशिंगटन के जवाब का इंतजार कर रहा है। पिछले महीने नई दिल्ली के दौरे के दौरान राजनीतिक मामलों की अमेरिकी विदेश उपमंत्री वेंडी शेरमन ने कहा था कि हेडली के प्रत्यर्पण पर भारत के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने 26/11 आतंकी हमले मामले में पाकिस्तानी अमेरिकी नागरिक हेडली से पूछताछ की सीमित अनुमति दी थी लेकिन उसके दोस्त और पाकिस्तानी-कनाडाई बिजनेसमैन राणा से पूछताछ की अनुमति नहीं दी गई। नई दिल्ली ने हेडली की पत्नी शाजिया, उसकी गर्लफ्रेंड पोर्टिया पीटर के साथ एक अन्य महिला मित्र से भी पूछताछ का अनुरोध किया है।


इस आग्रह को भी वाशिंगटन ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि हेडली और राणा के मुद्दे के साथ ही कई अन्य मसलों पर अमेरिकी न्याय विभाग और विदेश मंत्रालय के बीच वार्ता की योजना है। हम न केवल राणा और हेडली बल्कि कई अन्य मसलों पर भी अमेरिका के साथ गंभीर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed