फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   khurshid visit to china what infiltration issue raised

खुर्शीद की चीन यात्रा, क्या उठेगा घुसपैठ का मुद्दा?

Wed, 08 May 2013 12:16 AM IST
नई दिल्ली/बीजिंग/एजेंसी
नई दिल्ली/बीजिंग/एजेंसी Updated Wed, 08 May 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
khurshid visit to china what infiltration issue raised

लद्दाख के देपसांग घाटी से दोनों देशों के सैनिकों की वापसी के एक दिन बाद भारत और चीन के राजनयिकों ने मंगलवार को मुलाकात की।

विज्ञापन


इसमें विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के चीन दौरे और चीनी प्रधानमंत्री ली केचियांग के भारत यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा हुई। विदेश मंत्री खुर्शीद 9 मई को दो दिन की बीजिंग यात्रा पर जा रहे हैं।

चीनी नेताओं के साथ मुलाकात में हालिया घुसपैठ का मसला भी उठ सकता है। हालांकि चीनी सैनिकों के लद्दाख क्षेत्र के दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में 19 किमी अंदर तक घुसपैठ किए जाने को लेकर खुर्शीद और ली के दौरे पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे।
विज्ञापन


हालांकि इस मुद्दे के हल होने के बाद दौरे पर छाए संकट के बादल छंट गए हैं। खुर्शीद के चीनी विदेश मंत्री वांग यी और प्रधानमंत्री ली के साथ मुलाकात में इस मुद्दे के उठने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों का कहना है कि विदेश मंत्री के चीनी नेताओं के साथ मुलाकात को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सीमा पर हुई हालिया घुसपैठ के अलावा खुर्शीद की चीनी नेताओं के साथ मुलाकात में मुख्य फोकस ली के भारत दौरे पर रहेगा। ली भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे।

चीन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ली ने अपने पहले विदेश दौरे के तौर पर भारत को चुना है। इसके चलते चीनी अधिकारी नहीं चाहते हैं कि ली के दौरे के दौरान घुसपैठ का मुद्दा छाया रहे। इसके चलते चीन ने अपने सैनिकों को पीछे हटाने का निर्णय लिया है।


सीमा पर टकराव पर एक चीनी सामरिक विश्लेषक ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर इस घुसपैठ का असर नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत और चीन दोस्ताना रिश्तों की अहमियत से बखूबी परिचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed