फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Khurshid threats, it will be difficult to return Kejriwal if came Farrukhabad

केजरीवाल फर्रुखाबाद आए तो लौटना मुश्किलः खुर्शीद

Thu, 18 Oct 2012 12:42 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Thu, 18 Oct 2012 12:42 AM IST
विज्ञापन
 Khurshid threats, it will be difficult to return Kejriwal if came Farrukhabad
अरविंद केजरीवाल को फर्रुखाबाद में प्रदर्शन करने की चुनौती देकर केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कह दिया कि केजरीवाल यदि उनके चुनाव क्षेत्र फर्रुखाबाद गए तो वहां से लौटना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा। केजरीवाल ने इसे अपने लिए जान की धमकी करार दिया है।
विज्ञापन

 
मंगलवार की रात एक कार्यक्रम में खुर्शीद ने कहा कि मुझे कलम से काम करने के लिए कानून मंत्री बनाया गया है। मैं अब कलम से ही नहीं, खून से भी काम करूंगा। उनका यह बयान बुधवार को कुछ टीवी चैनलों पर दिखाया गया। चैनलों पर खुर्शीद को यह कहते हुए दिखाया गया कि केजरीवाल फर्रुखाबाद तो आ सकते हैं लेकिन वह वहां से वापस कैसे लौटेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि केजरीवाल 1 नवंबर से फर्रुखाबाद में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुके हैं। केजरीवाल की ओर से पूछे गए सवालों पर नाराजगी जाहिर करते हुए खुर्शीद ने यह भी कहा कि हम जो जवाब दे रहे हैं उसे कान खोलकर सुनिए और सवाल पूछना भूल जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने मुझे धमकी दी है। जो भाषा उन्होंने इस्तेमाल की है, वह देश के कानून मंत्री को शोभा नहीं देती। मुझे मारने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा क्योंकि देश जाग चुका है। एक केजरीवाल मर गया तो 100 और पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय। मेरा जीवन भगवान के हाथ में है। मुझे अपनी जान की परवाह नहीं है, मैं फर्रुखाबाद जाऊंगा और वहां से लौटकर भी आऊंगा। उनके सहयोगी अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के कानून मंत्री एक माफिया डॉन जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस तरह की धमकियां देने के बजाय कांग्रेस को लोगों के गुस्से को समझना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। मालूम हो कि विकलांगों को उपकरण बांटने में हुए कथित घोटाले को लेकर केजरीवाल ने खुर्शीद और उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या बोल गए खुर्शीद
मुझे कलम से काम करने के लिए कानून मंत्री बनाया गया है। मैं अब कलम से ही नहीं, खून से भी काम करूंगा। उन्हें फर्रुखाबाद आने दो। देखते हैं वो वहां से वापस कैसे लौटेंगे।

केजरीवाल बोले
खुर्शीद ने मुझे धमकी दी है। यह भाषा देश के कानून मंत्री को शोभा नहीं देती। एक केजरीवाल मर गया तो 100 और पैदा होंगे। मुझे अपनी जान की परवाह नहीं है, मैं फर्रुखाबाद जाऊंगा और वहां से लौटकर भी आऊंगा।


भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता का बयान
यह अपराधियों की भाषा है, न कि एक कानून मंत्री की। यदि सलमान खुर्शीद ने वास्तव में केजरीवाल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है तो उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed