{"_id":"9e43f8c2-54e8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"khurshid-stay-at-resort-draws-ire-of-green-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित रिसोर्ट में खुर्शीद के ठहरने पर विवाद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रतिबंधित रिसोर्ट में खुर्शीद के ठहरने पर विवाद
उधागामंडलम/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jan 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने के लिए बोक्कापुरम के जंगलों में स्थित एक निजी रिसोर्ट में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के सपरिवार ठहरने से पर्यावरणवादी काफी गुस्से में हैं। हाथी कारिडोर में आने के कारण इस रिसोर्ट को गैरकानूनी बताते हुए कोर्ट ने बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट ने ऐसे कई रिसोर्ट को हाथी कारिडोर में आने के कारण बंद करने का आदेश दिया था जिस पर इनके मालिकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। वहां अभी यह केस लंबित है। यद्यपि राज्य सरकार ने प्रोटोकाल के तहत खुर्शीद व उनके परिवार के लिए मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरने का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
तमिलनाडु ग्रीन मूवमेंट के संयोजक के. मोहनराज सहित अनेक पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने गदलूर स्थित इस प्रतिबंधित रिसोर्ट में खुर्शीद के ठहरने की निंदा करते हुए कहा है कि यह फारेस्ट एक्ट और न्यायालय की अवहेलना है।
विज्ञापन