फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Khurshid reversal statement did not threaten Kejriwal

बयान से पलटे खुर्शीद, केजरीवाल को धमकी नहीं दी

Sat, 20 Oct 2012 08:48 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 20 Oct 2012 08:48 PM IST
विज्ञापन
Khurshid reversal statement did not threaten Kejriwal
केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने सफाई दी है कि उन्होंने देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे अरविंद केजरीवाल को कभी धमकी नहीं दी। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि फर्रुखाबाद संबंधी मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया।
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा था कि केजरीवाल और उनकी टीम फर्रुखाबाद (उनके चुनाव क्षेत्र) आएं लेकिन वहां से वापस जाकर भी दिखाएं। केजरीवाल ने इसे हत्या की धमकी माना था और आरोप लगाया कि कानूनमंत्री माफिया डॉन की तरह बोल रहे हैं।
विज्ञापन


अब खुर्शीद ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने केवल स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर तरफ गूंजने वाला शेर -सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है/देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है-पढ़ा था जिसका गलत मतलब निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के ट्रस्ट पर विकलांगों का पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी और कहा था कि वह फर्रुखाबाद जाकर उनका पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed