{"_id":"0314caac-8cba-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"khurshid-advises-sushma-to-take-tablets-to-improve-her-memory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा जी याददाश्त बढ़ाने की गोलियां खाएं: खुर्शीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुषमा जी याददाश्त बढ़ाने की गोलियां खाएं: खुर्शीद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 14 Mar 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में बुधवार को हुए आतंकी हमले को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज द्वारा जयपुर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा अशरफ परवेज को दिए गए भोज से जोड़ने पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि उन्हें अपनी याददाश्त बढ़ाने की गोलियां खानी चाहिए।
विज्ञापन
लोकसभा में सुषमा ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था, ‘चार दिन पहले अजमेर यात्रा के लिए आए पाक प्रधानमंत्री को विदेश मंत्री ने भोज दिया और अब यह हमला हो गया...। मैं अजमेर शरीफ के दीवान को सलाम करती हूं, जिन्होंने वह किया (परवेज का बहिष्कार) जो सरकार नहीं कर सकी।’
विज्ञापन
सदन के बाहर मीडिया ने जब इस मामले पर खुर्शीद से राय चाही तो उन्होंने आगरा में 2001 में हुई वाजपेयी-मुशर्रफ यात्रा की याद दिलाई। जो कारगिल युद्ध के बाद हुई थी। खुर्शीद ने कहा कि मुझे लगता है कि याददाश्त बढ़ाने की कई गोलियां आती हैं। उन्हें ये गोलियां खानी चाहिए।
विज्ञापन