{"_id":"8a0dacdcae191a73375c39d687dfb943","slug":"khan-summoned-by-ed-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत मे घिरे शाहरुख खान, जारी हुआ नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुसीबत मे घिरे शाहरुख खान, जारी हुआ नोटिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 May 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरूख खान एक बार फिर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शाहरुख को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइर्स के शेयर का मूल्यांकन गलत तरीके से करने के आरोप में समन जारी किया है।
विज्ञापन
निदेशालय ने शाहरुख पर विदेशी मुद्रा से संबंधित नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है और उन्हें तलब किया है। शाहरुख को निदेशालय के समक्ष इस महीने के आखिर तक पेश होना है।
विज्ञापन
ईडी ने पिछले महीने भी शाहरुख से इस संबंध में पूछतांछ करने के लिए समन जारी किया था।
क्रिकेट टीमों की जांच कर रही है ईडी
बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय, आईपीएल क्रिकेट टीमों के पैसो के लेन देन की जांच कर रहा है। जिसमें उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के लेन देन में खामी नजर आई।
ईडी ने अपनी ऑडिट में पाया है कि टीम के शेयरों के हस्तांतरण में उनका मूल्य कम आंका गया है, इसलिए शाहरुख को ईडी के सामने पेश होना होगा।
ईडी ने अपनी ऑडिट में पाया है कि टीम के शेयरों के हस्तांतरण में उनका मूल्य कम आंका गया है, इसलिए शाहरुख को ईडी के सामने पेश होना होगा।