भारतीय ने खोजा इस खतरनाक बीमारी का इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के रहने वाले भारतीय मूल के डॉ. खालिद शाह के नेतृत्व में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ब्रेन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने का एक नया तरीका खोज निकाला है। इसके तहत उन्होंने ऐसे स्टेम सेल विकसित किए हैं, जो कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए जहरीला पदार्थ निकालते हैं।
हार्वर्ड स्टेम सेल इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को यह अहम सफलता हासिल हुई है। उन्होंने स्टेम सेल के जीन में बदलाव कर इन्हें कैंसर को नष्ट करने वाली कोशिकाओं में तब्दील किया है।
डॉ. शाह ने बताया कि मस्तिष्क में मौजूद ट्यूमर तक दवाओं को पहुंचाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में यह स्टेम सेल मददगार साबित हो सकते हैं।
चूहों पर किया सफल परीक्षण
डॉ. शाह के मुताबिक, उन्होंने कुछ सालों पहले ही मस्तिष्क में मौजूद ट्यूमर तक जहरीले पदार्थों को पहुंचाने वाले स्टेम सेल की पहचान कर ली थी, लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले उनके जीन में बदलाव करने की जरूरत थी। ताकि यह खुद को जहरीले पदार्थों से बचा सकें। अब ऐसे स्टेम सेल विकसित कर लिए गए हैं।
डॉ. शाह ने बताया कि कई तरह के ब्लड कैंसर के इलाज में कैंसर को नष्ट करने वाले जहरीले पदार्थों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन ठोस ट्यूमर में यह उतना कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ इस खोज को कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता मान रहे हैं। इस शोध को स्टेम सेल्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
स्टेम सेल को चूहों में डाला
वैज्ञानिकों ने जीन में बदलाव कर बनाए गए स्टेम सेल को चूहों के मस्तिष्क में डाल दिया। जहां स्टेम सेल ने जहरीले पदार्थ निकाले, जिससे कैंसरग्रस्त कोशिकाएं नष्ट हो गईं। स्वस्थ कोशिकाओं पर इसका बिल्कुल प्रभाव नहीं पड़ा।