{"_id":"2e1b83d6-a34d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"key-leader-wanted-to-bring-down-upa-2-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूपीए का नेता ही गिराना चाहता था सरकार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'यूपीए का नेता ही गिराना चाहता था सरकार'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नीतिन गडकरी का दावा है कि एक प्रभावशाली नेता ने यूपीए-2 की सरकार गिराने के लिए उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन
नागपुर में एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि एक नेता ने यूपीए-2 सरकार को गिराने के लिए उनसे संपर्क किया था, हालांकि उन्होंने इस मामले में उनकी मदद करने से इनकार कर दिया।
गडकरी का ये बयान एक निजी चैनल पर प्रसारित किया गया है।
बयान में गडकरी ने कहा, 'मुझसे जिसने संपर्क किया था, वह राजनीति में बहुत बड़ी हस्ती है और अकेले ही केंद्र सरकार को गिराने में सक्षम है।'
हालांकि गडकरी ने उस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया।